पुलिस टीम ने ग्राम शाहपुर कुरमौल के पास संतोष मिश्रा के आम के बाग से मनबोध पुत्र स्व. कामता प्रसाद (निवासी ग्राम लखनपुर, थाना हंसवर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली (पॉवरट्रैक 435 एस्कॉर्ट) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 6 जनवरी को टांडा वन विभाग के माली सुनील मौर्य और सत्यम यादव ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे, जिसे रास्ते में रोककर लकड़ी और माली का मोबाइल फोन छीन लिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को बाग में छिपा दिया गया था। आरोपी ने नशे में होने के कारण इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
बरामदगी:
- लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली।
- एक मोबाइल फोन (इनफिनिक्स)।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मुकदमा संख्या 07/25: धारा 121/309(4)/351(3)/221/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली टांडा।
- मुकदमा संख्या 21/2019: धारा 323/504/506 भादवि, थाना हंसवर।
- मुकदमा संख्या 67/2016: धारा 323/504 भादवि, थाना हंसवर।
- मुकदमा संख्या 116/2023: धारा 4/25 आयुध अधिनियम व 10 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम, थाना हंसवर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- व0उ0नि0 वेद प्रकाश यादव।
- उ0नि0 जय प्रकाश यादव।
- उ0नि0 राकेश खरवार।
- का0 अभय गुप्ता।
- हे0का0 ध्रुवराज यादव।
- का0 उमाकांत यादव।
पुलिस का बयान:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: संवाददाता
