धारा बढ़ाने के नाम पर दरोगा ने ऐंठे साढ़े चार हजार, फिर भी नहीं बदली धाराएं

धारा बढ़ाने के नाम पर दरोगा ने ऐंठे साढ़े चार हजार, फिर भी नहीं बदली धाराएं
GyanData Samachar
In-the-name-of-increasing-the-section-the-inspector-extorted-four-and-a-half-thousand-rupees-but-the-sections-were-not-changed

घूस लेते वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अंबेडकरनगर। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग रही है। ताजा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सददरपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से जुड़ा है, जहां तैनात दरोगा अरुण कुमार सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दरोगा एक निजी अस्पताल में बैठकर एक महिला से मुकदमे में धारा और आरोपियों के नाम बढ़ाने के बदले पैसे लेते नजर आ रहे हैं

महिला से मांगे थे पांच हजार, साढ़े चार हजार में हुआ सौदा

जानकारी के मुताबिक, सददरपुर निवासी किरण यादव के साथ मारपीट का मामला दर्ज था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा ने केस में धाराएं जोड़ने और अन्य आरोपियों के नाम शामिल करने के लिए ₹5000 की मांग की। महिला किसी तरह ₹4,500 की व्यवस्था कर सकी, जिसे दरोगा ने अस्पताल में बैठकर स्वीकार कर लिया।

धारा भी नहीं बढ़ी, आरोपियों के नाम भी नहीं जुड़े

रिश्वत लेने के बावजूद न तो मुकदमे में कोई नई धारा जोड़ी गई, न ही अन्य आरोपियों के नाम शामिल किए गए। महिला अब थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला।

वहीं इस संबंध में दरोगा अरुण कुमार सिंह से पक्ष जानने के लिए उनको फोन किया गया तो उनका मोबाइल कवरेज एरिया के बाहर बता रहा था। 

वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

दरोगा के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैएसपी केशव कुमार के सख्त निर्देशों के बावजूद रिश्वतखोरी जारी है, जिससे पूरे महकमे की छवि धूमिल हो रही है।

क्या होगी कार्रवाई?

अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस महकमा इस रिश्वतखोर दरोगा पर कोई कड़ी कार्रवाई करेगा, या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा? पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है

देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या भ्रष्टाचार पर कोई रोक लगाई जा सकेगी


एक टिप्पणी भेजें