अलोक वर्मा को ग्लोबल चेंज एनवायरनमेंटल अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया

https://gyandatasamachar.blogspot.com/2025/01/Alok-Verma-honoured-with-Global-Change-Environmental-Award-2024.html
GyanData Samachar

 

Alok-Verma-honoured-with-Global-Change-Environmental-Award-2024

अकबरपुर, अंबेडकरनगर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अलोक वर्मा, संस्थापक और चेयरमैन मिशन ग्रीन अर्थ (MGE), को ग्लोबल चेंज एनवायरनमेंटल अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रतन टाटा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन द ग्रीन इंडिया परिवार (TGBT) द्वारा किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के लिए समर्पित एक वैश्विक संगठन है। अलोक वर्मा को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।

यह कार्यक्रम 28 दिसंबर 2024 को आयोजित हुआ, जिसमें अलोक वर्मा को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुजा गुप्ता, नेशनल डायरेक्टर, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की।

अलोक वर्मा के नेतृत्व में मिशन ग्रीन अर्थ ने अंबेडकरनगर में पर्यावरण संरक्षण के कई पहल किए, जिनमें वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम और प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष कार्य शामिल हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से समाज में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें