अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
GyanData Samachar

 

Case-of-obscene-act-and-threat-victim-demands-action-from-police

अकबरपुर (अंबेडकरनगर)। थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर (माया नगर) कसेरुआ की निवासी महिला ने दो युवकों पर जबरन घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, 22 फरवरी की रात लगभग 11:30 बजे जब वह अपनी मौसेरी बहन के साथ घर में सो रही थी, तभी गाँव के ही शिवम यादव पुत्र राजेश यादव और विशाल यादव पुत्र जंगबहादुर यादव ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, दोनों जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर मौसेरी बहन जाग गई, जिससे डरकर दोनों युवक भाग गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने थाना कोतवाली अकबरपुर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें