समाजसेवी बरकत अली के पुत्र मोहम्मद समीर ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान

समाजसेवी बरकत अली के पुत्र मोहम्मद समीर ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान
GyanData Samachar
Mohammad-Sameer-son-of-social-worker-Barkat-Ali-donated-blood-to-a-needy-woman

अंबेडकरनगर। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी बरकत अली के पुत्र मोहम्मद समीर ने जरूरतमंद महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, अमेठी जनपद के रामगंज निवासी महेरुल निशा की तबीयत खराब होने के कारण उनके पुत्र तबरेज ने उन्हें लखनऊ के कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्लड की कमी बताई, जिसके बाद परिवारजन रक्त की व्यवस्था में जुट गए। तमाम प्रयासों के बावजूद जब उन्हें रक्त उपलब्ध नहीं हो सका, तो उनके भतीजे मोहम्मद अनवर अली, जो अकबरपुर पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ने समाजसेवी बरकत अली से मदद की गुहार लगाई

बरकत अली ने बिना समय गंवाए अपने पुत्र मोहम्मद समीर को रक्तदान के लिए प्रेरित कियाअंबेडकरनगर जिला अस्पताल में बुलवाकर मोहम्मद समीर ने महेरुल निशा को रक्तदान किया, जिससे उनकी जान बच सकी।

परिवारजनों ने बरकत अली और उनके पुत्र का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और इसे मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें