देवरिया बाजार में अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीरों को हो रही परेशानी

देवरिया बाजार में अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीरों को हो रही परेशानी
GyanData Samachar
Encroachment-in-Deoria-market-is-the-reason-for-jam-pedestrians-are-facing-problems

आलापुर (अंबेडकर नगर): देवरिया बाजार में सड़क किनारे पटरियों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। हर शनिवार और बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आसपास के सैकड़ों गांवों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित इस बाजार में दुकानदारों द्वारा पटरियों पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। जाम की स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

बाजार के दुकानदारों बिट्टू यादव, समशेर सिंह राजपूत, हरीश दूबे, रामबिलास वर्मा, हरेन्द्र साहू आदि ने प्रशासन से बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बाजार में आने-जाने वालों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

स्थानीय प्रशासन को इस ओर जल्द ध्यान देकर उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें