मिट्टी की दीवार गिरने से व्यक्ति घायल, बाल-बाल बची जान

https://gyandatasamachar.blogspot.com/2025/08/A-person-got-injured-due-to-falling-of-mud-wall-narrowly-escaped-death.html
GyanData Samachar
A-person-got-injured-due-to-falling-of-mud-wall-narrowly-escaped-death


आलापुर (अंबेडकर नगर)। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के नई बस्ती माझा कम्हरिया गांव में बीती रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। गांव निवासी लक्ष्मन निषाद (पुत्र श्री निषाद) अपने घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे, तभी रात लगभग 12 बजे मिट्टी के मकान की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी।

दीवार के मलबे में दबने से लक्ष्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन गनीमत रही कि चारपाई के ऊपर एक लकड़ी का दरवाजा गिर गया, जिसने मिट्टी का पूरा भार उन पर नहीं पड़ने दिया और उनकी जान बच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल को बाहर निकाला।

लक्ष्मन को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी पत्नी कुसुमावती देवी ने बताया कि परिवार को अब तक सरकारी आवास का लाभ नहीं मिला है। पीड़ित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जिसमें पत्नी और चार बच्चे—कृष्णकांत, विवेक, रंजना और कंचन—शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर नौजवान भारत सभा के सदस्य मित्रसेन और विन्द्रेश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शासन-प्रशासन से आवास एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें