जहांगीरगंज में कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन

https://gyandatasamachar.blogspot.com/2025/08/Farmer-training-and-seminar-organized-in-Jahangirganj.html
GyanData Samachar

 

Farmer-training-and-seminar-organized-in-Jahangirganj

आलापुर (अंबेडकर नगर)। विकास खंड जहांगीरगंज मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि रमेश वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक रामवृक्ष मौर्य ने की। संचालन की जिम्मेदारी देवेंद्र वर्मा ने निभाई।

इस अवसर पर विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अमरजीत यादव, लालता प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार, दुर्गेश पांडेय सहित विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को मिलेट्स की खेती, उसके लाभ एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें