घर में घुस कर चोरों ने की लाखों की चोरी
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के कोतवाली मानधाता क्षेत्र के गांव चन्दरोईया में बीती रात नन्द कुमार पांडेय के घर चोर घुस कर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए । सुबह घर वालों को जानकारी हुई। चोर घर में कब घुसे और किस रास्ते से अन्दर आए । इस विषय में घर वालें कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जिस कमरे में उनकी बड़ी बहू ( अनूप पांडे ) की पत्नी रहती थी उस कमरे का ताला तोड़ कर तथा आलमारी का भी ताला तोड कर करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात एवं अटैची उठा ले गए । टूटी-फूटी अटैची घर के दक्षिण पूर्व सौ मीटर दूर खेत में मिली। अनूप की पत्नी चार दिन पहले मायके जौनपुर चली गई थी । क्यों कि सांप के डसने से उनकी मौत हो गई थी। घर के बरामदे में अनूप कुमार पाण्डेय उनकी पत्नी और छोटा बेटा अमित कुमार पाण्डेय सोया हुआ था । चोरी की भनक उन लोगों को नहीं लगी । जानकारी जब सुबह अन्दर गये तब हुई। जिनके पत्नी के कमरे का टूटा वह अनूप कुमार सेना में नौकरी कर रहा है और असम में ड्यूटी पर तैनात हैं।दूसरा बेटा जो इस समय घर पर रहा , वह भी सेना में नौकरी करता है । जिस की शादी अभी नहीं हुई है । दो दिन पहले छुट्टी पर आया है ॥