जालौन जिले का व्यापारी बना सातिर चोर

GyanData Samachar

प्रतापगढ़। ग्राम व पोस्ट रामनगर भोजपुर मे देवेश तिवारी के घर पर एक चोर जिसका ‌नाम प्रकाश प्रजापति D/o राम सनेही प्रजापति जो ग्राम धैगवा जिला- जालौन का निवासी है। इस समय वह फुल्की( रसूली बाजार ) मे किराये के मकान मे रहता था।वह देवेश के घर पर चोरी करने के नियत से आया था। वह बीती रात 12:05 am पर घर मे कूदने का प्रयास किया। वही देवेश का पडोसी प्रदीप कुमार तिवारी पेशाब करने घर के पीछे गये तो देखा फुल्की का व्यापारी घर मे कूद गया। इतने मे गुहार लगा दिया तभी गाव वाले इक्कठा हो गये।तब गाव वाले 100 नम्बर बाले को फोन करा कर उनके हवाले कर दिया गया। बैर हाल इस व्यापारी की एक वारदात और है वह रसूली वाजार मे एक गाडी ( दो चक्का) गायब किया था। तब अन्तू थाने के हवाले कर दिया गया। लेकिन अन्तू थाने वाले 15 हजार रुपये लेकर इस आरोपी को छोड दिया। इसी लिए वह मनबड हो गया। आये दिन वह घटना को अजाम दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें