प्रतापगढ़।जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार की विज्ञप्ति के अनुसार उ0प्र0 शासन के निर्देश दिनांक 06 अक्टूबर 2017 के अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण के चिन्हांकन हेतु वृहद अभियान चलाकर वजन दिवस आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। राज्य पोषण मिशन द्वारा सहयोगी विभागों यथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज विभाग व बेसिक शिक्षा आदि के कन्वर्जेन्स से महिलाओं एवं बच्चों के कुपोषण की रोकथाम हेतु प्रयास किये जा रहे है। इसके निवारण के लिये बच्चों का शत् प्रतिशत पंजीकरण, वजन सुनिश्चित करना, कुपोषित एवं अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों को चिन्हांकित करना तथा उनका सही संख्या का आंकलन करना कुपोषण की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति का प्रथम चरण है। माह अक्टूबर 2017 में आयोजित किये जाने वाले वजन दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को लच्छित करते हुये उनका वजन लेना, पोषण का सही श्रेणी का चिन्हांकन करना तथा नवीन सूचना को वेबसाइट पर अपलोड करना है। जिन केन्द्रों में माह सितम्बर 2015 एवं दिसम्बर 2016 में चिन्हांकन शून्य अथवा 06 प्रतिशत के नीचे है तथा उन छूटे हुये क्षेत्रों/सुदूर वर्ती क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों को अनुश्रवण गतिविधियों में प्राथमिकता देना है जिससे कि इन क्षेत्रों में वजन दिवस को सम्पादित होने वाले गतिविधियॉ गुणवत्ता पूर्ण हो सके।
वजन दिवस की प्रक्रिया को सुदृढ़ पर्यवेक्षण करने हेतु ग्रामसभा/वार्ड पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पूर्ण लक्षित तथा गत वजन दिवसों के दौरान चिन्हित किये गये अति कुपोषित बच्चें का वजन कराना, जिन केन्द्रों में वजन का कार्य पर्यवेक्षक के पहूॅचने के पहले पूर्ण हो गया हो वहां पर पर्यवेक्षक द्वारा कुछ अति कुपोषित बच्चों का रैण्डम आधार पर वजन लेते हुये कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में अति कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु दो चरणों में 24 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर 2017 को जनपद में वजन दिवस के रूप में अभियान चलाया जायेगा। वजन दिवस के दिन प्रातः 8 बजे से आंगनबाड़ी केन्द्र पर लाये गये बच्चों का वजन लेना सुनिश्चित किया जायेगा इसके लिये 24 अक्टूबर को विकास खण्ड कुण्डा, बिहार, बाबागंज, रामपुरखास, सांगीपुर, गौरा, सण्ड़वा चन्द्रिका, बाबा बेलखरनाथ धाम एवं शिवगढ़ को वजन दिवस एवं 27 अक्टूबर 2017 को विकास खण्ड पट्टी, आसपुर देवसरा, कालाकांकर, मान्धाता, सदर ग्रामीण, रामपुर संग्रामगढ़, लक्ष्मणपुर, मंगरौरा एवं शहर स्लम में वजन दिवस आयोजित किया गया है। किसी अपरिहार्य कारणवश यदि प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुछ बच्चे छूट गये हो तो इन्हें आच्छादित करने हेतु 30 अक्टूबर 2017 को एक अतिरिक्त वजन दिवस का आयोजन किया जायेगा तथा यह सुनिश्चित किया जायेगा की सभी बच्चों का वजन लेने की कार्यवाही 30 अक्टूबर 2017 तक अवश्य पूर्ण हो जाये। वजन दिवस अभियान एक वृहद कार्य है जिसमें आई0सी0डी0एस0 विभाग की प्रमुख भूमिका है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पर्यवेक्षण के लिये ग्रामसभा, वार्ड पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जायेगी जो राजस्व/ग्राम विकास/बेसिक शिक्षा/पंचायती राज/चिकित्सा एवं परिवार कल्याण आदि विभागों के फील्ड स्तरीय कर्मी होगे। ग्रामसभा/वार्डो के समूह को सेक्टर के अन्तर्गत विभाजित करते हुये सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की जायेगी। जिनका उत्तरदायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र के अन्तर्गत वजन दिवस को सफल बनाये। सेक्टर प्रभारी बनाने में उन जिला स्तरीय अधिकारियों को वरीयता दी जाये जिन्होने राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत ग्रामसभायें गोद ली है अथवा जो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक है।
इसके लिये मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है एवं जिला विकास अधिकारी को कन्ट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का फोन नम्बर-05342-227452 है। कन्ट्रोल रूम अभियान के प्रारम्भ से अन्त तक क्रियाशील रहेगा। इसके लिये 18 अक्टूबर 2017 को अपरान्ह 12 बजे विकास खण्ड सभागार में ग्रामसभा पर्यवेक्षकों का परीक्षण कराया जायेगा जिसके नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी होगे। इसी तरह दिनांक 18 अक्टूबर 2017 को ही पूर्वान्ह 11 बजे जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन के सभागार में कराया जायेगा।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!