अम्बेडकरनगर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नक्शे कदम पर चलते हुए भाजपा का तंत्र अलोकतांत्रिक तथा रवैया तानाशाही हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल जिला कार्यालय पर कांग्रेस जनों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही संसदीय क्षेत्र अमेठी में बैठक ना करने देना तथा विरोध का अच्छा प्रभाव है। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव सुखी लाल वर्मा के संचालन में कांग्रेस जनों की आपात बैठक हुई। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पांडे ने कहा कि भाजपा के अलोकतांत्रिक की शिकार आम जनता ही नहीं संवैधानिक पद तथा न्याय पालिका व्यवस्था भी हो रही है। एक के बाद एक राष्ट्रीय घटनाएं इसका सबूत हैं जिला उपाध्यक्ष रामजन्म दुबे तथा जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधीवादी हैं और इस मुद्दे के साथ जनता को बीच जाएंगे। जिला महासचिव सुखी लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निरंकुशता के साथ अमेठी का पुलिस प्रशासन की गुंडई जनता के सामने बेनकाब हुई तथा कांग्रेस जन राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि देश की सीमा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चरित्र रहा है। सीमा पर जवानों की शहादत जस्टिस लोया कांड तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया के साथ हुई घटना गवाह है कि लोकतंत्र खतरे में है। प्रमुख रुप से जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू नगर पालिका प्रभारी कुमार विवेक प्रताप सिंह राजीव कुमार कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
