बच्चों को ध्रुमपान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देना जरूरी - डीएम

GyanData Samachar
Need to know about the effects of smoking on children - DM
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद को तंबाकू नियंत्रण व मुक्त करने तथा इससे होने वाले नुकसान एवं बीमारियों से बचाव के संबंध में जनपद स्तरीय समन्वय समिति संपन्न बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने इससे होने वाले रोगों की भयावहता को देखते हुए व गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाए। इससे वह अपने आप तंबाकू का उपयोग नहीं करेंगे। इसी प्रकार अध्यापकों को भी प्रशिक्षित करके स्कूलों में अतिरिक्त पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जाए। स्कूलों में इससे होने वाले दुष्प्रभावों के वीडियो दिखाए जाएं क्योंकि बच्चों को इससे होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देना जरूरी है, और नशे की लत से बचाना है। जिले में तंबाकू नियंत्रण को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु अपनाई जाने वाली प्रविधियों को विस्तार से वीडियो प्रोजेक्शन के माध्यम से बताया गया स्कूलों के आसपास सौ मीटर के क्षेत्र में तंबाकू विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। बचाव के लिए निकोटीन थेरेपी के द्वारा तंबाकू की आदत छोड़ने की इच्छा रखने वाले को ठीक किया जाता है। जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है। सार्वजनिक स्थानों पर दोनों प्रकार के ध्रुमपान धुआंयुक्त एवं बिना धुआं युक्त दोनों प्रकार के तंबाकू के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए टीमों का गठन करके सचल दल के माध्यम से दंडित किया जाएगा। बैठक में कुष्ठ रोग नियंत्रण के बारे में भी बताया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र सिंह सेंगर श्रीकृष्ण सिंह डिप्टी सीएमओ ओ0पी0 गुप्ता अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तहसीलदार स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी खंड विकास अधिकारी सूचना शलभ कुमार तथा मोहम्मद वसीम खान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें