युवती को दूसरे दिन पुलिस ने किया भाई के हवाले

GyanData Samachar
Brother handed over to police on second day
अंबेडकरनगर। जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मदुआना में गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले की युवती भटक कर पहुंची थी। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस कर्मियों ने युवती से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उसे गांव में ही एक व्यक्ति के घर सुपुर्द कर दिया था। शनिवार को युवती का भाई उसे वापस लेकर गया। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव के मुताबिक युवती दरगाह किछौछा आई थी। जहां से भटककर वह मदुआना गांव चली आई थी।

एक टिप्पणी भेजें