अंबेडकरनगर। जनपद के ग्राम पंचायत चंदौनी में कोटा चुनाव निरस्त कराने के संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग किया कि ग्राम पंचायत चंदौनी पोस्ट भारीडीहा विकासखंड कटेहरी तहसील अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर के स्थाई निवासी हैं। प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 18.01.2018 को ग्राम पंचायत में कोटा का चुनाव होना सुनिश्चित हुआ था। लगभग 2ः00 बजे चुनाव अधिकारी सहायक विकासखंड अधिकारी पंचायत ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम सभा प्रधान ग्राम सभा में गए उसके समक्ष गांव वालों ने चुनाव स्थगित करने की बात कही तो चुनाव अधिकारी ने कहा कि कम से कम 250 लोगों का हस्ताक्षर होना चाहिए तब चुनाव स्थगित होगा। इस पर गांव के 250 लोगों ने अपना हस्ताक्षर किया। इसी बीच उम्मीदवार रघुराज प्रताप ने दंगा करा दिया और 100 नंबर पुलिस बल बुला लिया। पुलिस ने समस्त ग्रामवासियों को गाली गलौज दिया और लाठी भांजने लगे जिससे गांव वाले डर कर भाग गए तब मौके पर 10 या 15 लोग चुनाव स्थल पर थे। जो रघुराज प्रताप के खानदान के थे। तब चुनाव अधिकारी ने रघुराज प्रताप पुत्र राम प्रताप से मिलकर रुपया लेकर निर्विरोध घोषित कर दिया। ऐसी दशा में चुनाव निरस्त कराते हुए पुनः चुनाव कराना न्याय हित में आवश्यक है। चुनाव की मांग करने वालों में मुख्य रूप से सैनिक लाल उर्फ नितराम आसाराम हरिराम प्रवेश कुमार रक्षा राम सुरेंद्र कुमार श्रीनाथ राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
