अंबेडकरनगर। जिला अधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न बैठक में आई जी आर एस के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी भी शिकायतों का निस्तारण किया जाए वह हर संभव दशा एवं हर हाल में गुणवत्तापरख होनी चाहिए। प्रकरण को डिफाल्टर होने से पूर्व ही निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने आर्थिक सहायता एवं ऋण मोचन योजना के मामले अधिक थी जिनका निस्तारण अपलोड किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को जनपद के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर हरिओम का निरीक्षण कार्यक्रम तय है इससे पूर्व सभी प्रकरण अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेंद्र सिंह सेंगर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तहसीलदार स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी ई गवर्नेंस मैनेजर एजाज रसूल सूचना के शलभ कुमार, मोहम्मद वसीम खान एवं कलेक्ट्रेट के सभी पटलों के कार्मिक उपस्थित थे।
