सभी साथी समाजवादी पार्टी को मजबूत करें - डॉ. अभिषेक सिंह

GyanData Samachar
Samajwadi Party
Samajwadi Party
अम्बेडकर नगर । समाजवादी लोहिया वाहिनी अम्बेडकर नगर की मासिक बैठक पार्टी जनपद कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में हुई । आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य विधानसभा स्तर से लेकर जिले संगठन पर विस्तार एवं मतदाता सूची के लिए चलाये जा रहे अभियान पर चर्चा की गयी और मीटिंग को सम्बोधित करते हुये डॉ. अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि इस अभियान में बढ़ - चढ़कर सभी समाजवादी पार्टी के सम्मानित साथी हिस्सा ले और समाजवादी पार्टी को मजबूत करें जिससे हम सब मिलकर होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत हम सभी साथी मिलकर सुनिश्चित कर सके श्री सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है  प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है । आज की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान,व्यापारी, बुनकर,सभी लोग परेशान है प्रदेश की भोली भाली जनता को जुमलेबाजी में भाजपा की सरकार ने जकड़ लिया है जिससे सभी लोग परेशान है इसका बदला होने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता लेगी और एक बार पुनः मा. श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप मे स्थापित करेगी आज की इस बैठक को - रमेश वर्मा प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, अमरेन्द्र यादव जिलाउपाध्यक्ष, अरविन्द यादव जिलाउपाध्यक्ष, सुनील यादव जिलामहासचिव, संदीप यादव बिट्टू,प्रमोद यादव,अरविन्द यादव जिला सचिव,बृजभूषण तिवारी अधिवक्ता,सुभाष मौर्या, दीपक सिंह,आसिफ सिद्दीकी,फैजान अहमद जिला सचिव,अभिनव यादव जिला सचिव,विजयभान यादव जिला सचिव,राजन कन्नौजिया जिला सचिव,धर्मेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर,राजेश यादव,पवन यादव,सुनील यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी आलापुर,बृजेश यादव,विश्वनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष / आईटी सेल प्रभारी / I SUPPORT AKHILESH जनपद प्रभारी/ आदि सभी साथियो ने इस मीटिंग को सम्बोधित किया ।आज की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मा. अवधेश प्रसाद वर्मा जी ने सभी नौजवान साथियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी और अपने विचार रखे आज की इस बैठक में श्री उमापति यादव प्रधान,राम आशीष यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य,सूर्यभान यादव,सुरेन्द्र प्रसाद , रमेश यादव,राम आसरे यादव,शिव बदन यादव,बृजेश यादव,विजय बहादुर यादव,बबलू यादव,गुफरान अंसारी,प्रदीप यादव,राम प्रवेश यादव,श्याम नंद निषाद,वसुधा यादव,अजय यादव,मो. साहब जादे ,आदि सभी समाजवादी लोहिया वाहिनी अम्बेडकर नगर के सम्मानित साथी मौजूद रहे।   

एक टिप्पणी भेजें