भाजपा द्वारा रामपुर में लगाया गया ग्राम स्वराज चौपाल

Gram-Swaraj-Chaupal-implemented-by-BJP-in-Rampur
GyanData Samachar
Gram-Swaraj-Chaupal-implemented-by-BJP-in-Rampur
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में ग्राम स्वराज चैपाल ग्राम सभा रामपुर पिंडी में मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद रही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार आपके द्वार आज हमारी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों असहायों किसानों नौजवानों कमजोर वर्गों के लिए समर्पित है। जो हमारे प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ सबका विकास को देखते हुए आगे बढ़ रही है। आज हमारे देश के तमाम ऐसे गरीब किसान जिनका दुर्घटना में निधन हो जाता है। किसानों की फसल  बर्बाद हो जाती है। और किसान लाचार होकर परेशान रहता है। आज उनके परिवारों को मरहम लगाने का काम हमारी सरकार कर रही है। हमारी सरकार है किसानों की आय दोगुना करना जो भी गरीब किसान आवास विहीन है। उनके लिए आवास शौचालय बिजली वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन किसान बीमा प्रधानमंत्री जीवन बीमा किसी दुर्घटना का शिकार हुए आज उनके परिवार को यह आर्थिक मदद देने का काम कर रही है। जो कहीं ना कहीं दूरगामी सोच का हमारे मोदी जी और योगी जी का है हमारी सरकार तमाम ऐसी योजनाएं चला रही है। जिससे हर गरीब किसान नौजवान खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। जनसमस्याओं को  सुनकर जल्द से जल्द निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक एडीओ आईएसबी स्वास्थ्य खंड शिक्षा विभाग नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी एनम आशा बहू और भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता आयुष तिवारी बृजेश शर्मा वैभव शर्मा महेंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल शर्मा संदीप शर्मा जय प्रकाश शर्मा राजेश निषाद भारत शर्मा पंचदेव प्रधान रवि पांडे संजय शर्मा सुरेश यादव अरविंद शर्मा विजय कुमार शर्मा अनूप शर्मा बृजेश तिवारी अशोक पांडे राजेश यादव एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
 

एक टिप्पणी भेजें