खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुग्ध व मिठाईयों का लिया नमूना

Food-Samples-taken-by-the-Food-and-Dairy-Department
GyanData Samachar
Food-Samples-taken-by-the-Food-and-Dairy-Department
अम्बेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अम्बेडकरनगर द्वारा एक शिकायत के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. उपाध्याय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद व रत्नाकर पाण्डेय की टीम ने अन्नावा बाजार, अम्बेडकरनगर में बंगाली मिष्ठान भंडार/विपलव राय से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। अभिहित अधिकारी के निर्देश पर जनपद में चल रहे दुग्ध अभियान के तहत के.के. उपाध्याय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा चित्रसेन व हंसराज प्रसाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने टाण्डा में दुग्ध विक्रेता सुरेंद्र कुमार व इसरार आलम से दो दूध के नमूने लेकर जांच हेतु भेजा।

एक टिप्पणी भेजें