अंबेडकरनगर। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 150 मोबाइल फोन व सोने-चांदी के जेवरात सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को 3-4 मार्च 2025 की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में कुछ सामान लेकर ग्राम नवानगर से अकबरपुर की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध व्यक्ति को सेमरा मैनपुर मोड़ के पास घेरकर पकड़ लिया।
कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम शंकर उर्फ शंकर लाल लोना पुत्र स्व. पन्नालाल लोना (निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर) बताया। पहले तो वह बोरी में रखे सामान के बारे में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह धार्मिक स्थलों, मेलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल और गहने चोरी करता था। बाद में इनकी बिक्री राह चलते लोगों को सस्ते दामों पर कर देता था।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 150 मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए।
बरामद सामान:
- सोने के आभूषण: 1 अंगूठी, 2 लॉकेट, 2 चेन (लॉकेट सहित), 1 ब्रेसलेट, 2 झुमके, 3 कान के टॉप्स, 7 नाक की कील
- चांदी के आभूषण: 2 पायल, 1 लॉकेट, 1 कड़ा
- मोबाइल फोन: 150 अदद (विभिन्न कंपनियों के)
अपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शंकर लाल लोना के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं:
- मु.अ.सं. 84/2025, धारा 317(2), 317(4) BNS, थाना कोतवाली जलालपुर
- मु.अ.सं. 100/2021, धारा 147, 323, 336, 504, 506 भादवि एवं 3(1) महामारी (संशोधन) अध्यादेश, 2020, थाना जलालपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना कोतवाली जलालपुर टीम:
- प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक गुलाम रसूल
- उ.नि. मो. अमीन
- उ.नि. योगेंद्र विक्रम सिंह
- उ.नि. मनीष कुमार
- आरक्षी राहुल यादव
- का. धनंजय यादव
- का. अरुण कुमार
स्वाट/सर्विलांस टीम:
- उ.नि. अभिषेक त्रिपाठी (प्रभारी स्वाट टीम)
- उ.नि. प्रभाकांत तिवारी (प्रभारी सर्विलांस सेल)
- हे.का. पुनित गुप्ता, हे.का. विकास ओझा, हे.का. अमरेश यादव, हे.का. उमेश यादव
- का. विपिन राठौर, का. दिब्यांस, का. कुलदीप, का. शिवम शर्मा, का. सौरभ
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
