118 पेटी नकली देषी शराब बरामद

118-bags-of-fake-liquor-liquor-recovered
GyanData Samachar



118-bags-of-fake-liquor-liquor-recovered
अम्बेडकरनगर। जनपद थाना महरूआ पुलिस द्वारा एक अदद पिकअप नं0 न्च्44।ज्4668 मे लदी हुई, 118 पेटी नकली देशी शराब कुल 5310 शीशी कुल मात्रा 1062 लीटर के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर शालिनी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर अमरबहादुर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धड़पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.2.2019 को प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन मे सुल्तानपुर बार्डर पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन नं0 न्च्44 ।ज् 4668 में नकली देशी शराब लेकर सेमरी सुल्तानपुर होते हुए अकबरपुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर सुल्तानपुर बार्डर पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति को समय करीब 17.50 बजे शाम पकड़ लिया गया। दौरान कार्यवाही प्रज्ञा मिश्रा आबकारी निरीक्षक भीटी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक जलालपुर, उपेन्द्र कुमार शुक्ला आबकारी निरीक्षक आलापुर, डा0 महेन्द्र प्रताप वर्मा आबकारी निरीक्षक टाण्डा मौके पर आ गये। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पतारोहित चैधरी पुत्र जसवीर सिंह नि0 रसीदपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर (उ0प्र0)। पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 36/19 धारा 60 म्Û.।बज. व 272 भादवि थाना महरुआ अम्बेडकरनगरपर कार्यवाही की गई। अभियुक्त के पास से एक अदद पिकअप वाहन सं0 न्च् 44 ।ज् 4668 , 118 पेटी नकली देशी शराब 888 ब्राण्ड व ओरेन्ज ब्राण्ड की कुल 5310 शीशी कुल मात्रा 1062 लीटर बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक राहुल कुमार (प्रभारी निरीक्षक थाना महरुआ अम्बेडकरनगर), उपनिरीक्षक रामविशाल सिंह, हे0का0 ओमप्रकाश सिंह, का0 नन्दलाल यादव, का0 मोनू कुमार चैधरी, का0 मनोज यादव शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें