तमाम धाराओं में अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

The-police-arrested-the-accused-in-all-the-streams
GyanData Samachar
The-police-arrested-the-accused-in-all-the-streams
अम्बेडकरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक शालिनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय के नेतृत्व में विवेचना निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ’37’ विवेचनाओं का निस्तारण किया गया तथा निम्न वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना जलालपुर में उपनिरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा एन0सी0आर0सं0-86/08 धारा-427, 323, 504, 506 भादवि में वारण्टी अभियुक्त रईस पुत्र ईदरीश निवासी पश्चिम तरफ बाजार थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। भीटी में उपनिरीक्षक पवन कुमार सोनकर द्वारा मु0अ0सं0-29/19 धारा-354, 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राम अनुज पुत्र रामबचन निवासी बेलामहमूदपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें