बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Elderly sore throats, sensation in the area
GyanData Samachar
Elderly sore throats, sensation in the area
 अम्बेडकरनगर। जनपद के ग्राम पंचायत पिगिरियावाॅ में नलकूप पर सो रहे लगभग 75 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिगिरियावाँ के मजरे मैनेजर के पूरा निवासी ज्ञानप्रकाश 75 रोजाना की भांति घर से लगभग 600 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गये थे। वह मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात में उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें