अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय कॅरियर सर्विस भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष रोजगार योजना अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय अम्बेडकरनगर द्वारा सेवायोजन रा0आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में परिसर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर अम्बेडकरनगर में दिनांक-27.02.2020 को पूर्वाह्न 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में देश के विभिन्न निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा इस जनपद के बेरोजगार पुरूष व महिला अभ्यर्थियों को सेवायोजित करने हेतु प्रतिभाग करेंगी। इस मेले में 20 से 40 वर्ष तक आयु के कक्षा 10वीं/12वीं उत्तीर्ण व अन्य उच्चतर योग्यताधारी अन्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त रोजगार मेले में आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण् मेला आई0डी0-2823 के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील अकबरपुर अन्बेडकरनगर में सम्पर्क कर सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उक्त जानकारी देवव्रत कुमार जिला सेवायोजन अधिकरी अम्बेडकरनगर ने दिया।
रोजगार मेले का आयोजन आगामी 27 फरवरी को
Employment-fair-organized-on-27th-February
