अम्बेडकरनगर। ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का बसखारी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि बीबीपुर नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी पहचान ज्योति मोदनवाल उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी विवेक मोदनवाल निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना के रूप में हुई थी। मृतका ज्योति मोदनवाल रामपुर सकरवारी में ब्यूटी-पॉर्लर का संचालन करती थी। मृतका के पति विवेक मोदनवाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना की तहरीर पर थाना बसखारी में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शुरूआती जाॅच में अभियुक्त अर्जुन कुमार गौड़ का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त को मसड़ा मछली मण्डी से बसखारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मछली क्रय विक्रय का कार्य करता है। मृतका से उसकी पहले से जान-पहचान थी। दोनों की मोबाइल द्वारा बातचीत होती थी। हत्या वाले दिन वह ज्योति को अपने मोटर-साईकिल पर बैठाकर घुमाता रहा और शाम को लगभग 7-8 बजे बीबीपुर रूद्रपुर भगाही जाने वाली नहर पटरी के पास अपनी मोटरसाईकिल रोक दिया और ज्योति को वही पर उतारकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दवाब बनाने लगा। ज्योति ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसका गला दबाकर वही पर हत्या कर दी थी।
ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
Police-revealed-the-beauty-parlor-operators-murder
