बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

Fearless-thieves-broke-the-lock-of-the-house-and-cleaned-their-hands-on-goods-worth-lakhs
GyanData Samachar

Fearless-thieves-broke-the-lock-of-the-house-and-cleaned-their-hands-on-goods-worth-lakhs
अम्बेडकरनगर। जनपद के शिवपुरी कालोनी में बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रामगोपाल गौड़ पुत्र बदलू प्रसाद निवासी ग्राम मिर्जापुर कोड़रा ने कोतवाली अकबरपुर में शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि पीड़ित का एक मकान शिवपुरी कालोनी में है और घर के सभी सदस्य अपने पुराने मकान मिर्जापुर कोड़रा में थे, इस दौरान चोरों ने पीछे से घर का ताला तोड़कर घर में घूस गए और पूरे घर में घूम-घूमकर कीमती सामान जिनमें शीशी कैमरा, टीवी, कम्प्यूटर, गिटार, हार्मोनियम, पियानों, सीपीओ, पचास हजार रूपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की वारदात का पता तब चला जब अगली सुबह वह मकान पर पहुंचा। उन्होंने घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो पूरा घर तहस-नहस और बिखरा हुआ था। घर की यह हालत देखकर उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यहां चोरी हुई है। उन्होंने फौरन डायल 112 के माध्यम से पुलिस को चोरी की वारदात के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां का मुआयना कर परिवारवालों से बात की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की माॅग की है।

Fearless-thieves-broke-the-lock-of-the-house-and-cleaned-their-hands-on-goods-worth-lakhs



एक टिप्पणी भेजें