अम्बेडकरनगर। जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने आजाद समाज पार्टी के आलापुर विधानसभा से प्रत्याशी निखिल राव को गुंडा एक्ट की नोटिस भेजते हुए न्यायालय में तलब किया है। निखिल राव ने विपक्षी पार्टियों पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि हम संघर्ष कर सत्ता परिवर्तन जरूर करेंगे। गौरतलब हो कि भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के संघर्षशील नेता निखिल राव को अपना प्रत्याशी नामित किया है। पुलिस कप्तान ने जिला मजिस्ट्रेट से सिफारिश करते हुए कहा था कि निखिल राव कि सामान्य ख्याति जन समुदाय के लिए खतरनाक है और पीड़ित अपनी संपत्ति व जान के भय के कारण मुकदमा दर्ज कराने एवं गवाही देने से कतराते हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस कप्तान की सिफारिश पर गुंडा एक्ट की नोटिस भेजते हुए निखिल राव को न्यायालय में तलब होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। नोटिस मिलने के बाद निखिल राव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है क्योंकि विपक्षियों को हार का डर सताने लगा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि तुम साजिशें करते रहो लेकिन हम 2022 में सत्ता परिवर्तन जरूर करके रहेंगे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!