मदरसा दारुल उलूम महबूबे यज़दानी के प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया

GyanData Samachar
Y

अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र स्थित मदरसा दारुल उलूम महबूबे यजदानी के प्रबंधक सैयद अहमद अशरफ व प्रिंसिपल मौलाना असलम वारसी के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 73 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मदरसा प्रबंधक सैयद अहमद अशरफ द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर झंडे को सलामी दी गई।  तथा प्रबंधक सैयद अशरफ द्वारा देशवासियों एवं जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। और आजादी के मतवालों व भारत मां के वीर सपूतों की याद को ताजा किया, जिन्होंने अपने प्राणों को त्याग कर भारत देश को गुलामी से आजाद कराया।  तथा वही मदरसा दारुल उलूम महबूबे यजदानी के प्रिंसिपल मौलाना असलम वारसी द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया गया कि आज से 73 साल पहले हमारा देश गुलाम था लेकिन उन वीर सपूतों को याद करो जिन्होंने अपने घर बार को लुटा कर शहीद हो गए।  इस देश को आजाद कराने में और आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था।  तथा हम सभी भारत वासियों को चाहिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को हम बड़ी धूमधाम से मनाएं।

एक टिप्पणी भेजें