हवन पूजन अर्चन के साथ भाजपा+निषादराज गठबंधन विधानसभा कटेहरी केंद्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ

GyanData Samachar

U


अम्बेडकरनगर।भाजपा+निषादराज पार्टी गठबंधन के कटेहरी विधान प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के विधान सभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कटेहरी बाजार में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनिल तिवारी व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश निषाद ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,जनपद के प्रथम जिलाध्यक्ष डॉ राजितराम त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष न०पा०प०अकबरपुर सरिता गुप्ता,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ( मौसम),विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह,जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह के साथ विधिवत हवन पूजन कर उद्घाटन किया।

           भाजपा नेता पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कार्यालय उद्घाटन कर भाजपा और निषाद पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधान मंत्री मोदी जी को दुबई का सर्वोच्च सम्मान मोदी जी  को वहां के सुल्तान ने दिया।यह मोदी जी के उत्कृष्ट कार्य के वजह से भारत को प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने गोबध पर प्रतिबंध लगा कर गो माता की हत्या को रोककर हमारी माता की रक्षा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के दंगाइयों और अपराधियों की गुंडा गर्दी और माफिया गीरी से अर्जित अवैध  संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश आराजता  और गुण्डा गर्दी से मुक्त हो गया है।उन्होंने कहा कि केंद्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर देश ने पहचान बनाया है।मोदी जी की उत्कृष्ट कार्य शैली से ही दुबई के सुल्तान द्वारा मोदी जी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।  

             कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि इस बार फिर भाजपा की लहर चल रही है।भाजपा+ निषादराज पार्टी और अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी इस बार कटेहरी विधान सभा से कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता के आशिर्वाद से जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे।

        कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व संसाद हरिओम पांडेय ने कहा कि भगवान राम की नैया को निषाद राज ने पार लगाया था।उसी तरह से भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और जनता द्वारा जीत का सेहरा गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के सिर बंधेगा।

         भाजपा+ निषादराज पार्टी गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कार्यालय उद्घाटन समारोह में उपस्थित   पार्टी पदाधिकारियों वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए सभी का आशिर्वाद और सहयोग मांगा।

 कार्यकर्ता बैठक को भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जनपद सह प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री अकबरपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह स्वामी ओम प्रकाश ने सम्बोधित किया। 

उक्त अवसर पर जिलामंत्री संजय सिंह,जिलासंयोजक मीडिया विभाग बाल्मीकि उपाध्याय, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी,कपिल देव तिवारी, महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह,नेता डॉ आंनद बहल जी, आदित्य शुक्ल, डॉ संतोष सिंह,सुनीता चौहान,अभिमन्यु अग्रहरि मंडलध्यक्ष,आंनद श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्या, अमित पांडेय,प्रणव पांडेय,जिलामंत्री किमो अमित सिंह,कुलदीप अग्रहरि,विकास सिंह युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष सत्यम ओझा, मुकेश अग्रहरि, सच्चिदानंद मौर्या,अतुल द्विवेदी,सोनू अग्रहरि,उमेश द्विवेदी, दिलीप शुक्ल, केसरी नंदन सहित वरिष्ठजनों,कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित सहित आदि लोग उपस्थित रहें।  मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम सकुशल संपन्न हु

एक टिप्पणी भेजें