उन्होंने कहा प्रदेश के जनमानस को रोजगार के लिए और क्षेत्र के विकास के लिए इस सरकार को नकार कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", विशाल वर्मा, मनजीत राजभर, ज्ञानेन्द्र पाठक, मो जियाउद्दीन अंसारी ने कहा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार के लिए उद्योग स्थापित किये जायेंगे, किसानों के कर्ज माफ किये जायेंगे।
ज्ञानपुर में बब्बन सिंह, अच्छेलाल, विक्की सिंह, प्रमोद शर्मा, सलीम खान, रंगलाल निषाद, राहुल निषाद, राकेश गुप्ता, दिलीप, कुरचा ग्राम सभा में रामदीन जायसवाल, प्रेमदास प्रजापति, सुरेश चंद्र जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, दशरथ निषाद, अमरजीत वर्मा, अरविंद वर्मा, ज्योतिष वर्मा, रामदास निषाद, जगदेव प्रजापति, छोटेलाल जायसवाल, अंधियरवां ग्राम में संतराम गुप्ता, ऊषा देवी, राम औतार, चिंताराम, रामउजागिर कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।