अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

BJP-leaders-paid-tribute-to-Atal-Bihari-Vajpayee-on-his-100th-birth-anniversary
GyanData Samachar

 

BJP-leaders-paid-tribute-to-Atal-Bihari-Vajpayee-on-his-100th-birth-anniversary

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपा ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। बुधवार को जलालपुर नगर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के निर्देशन में यह आयोजन किया गया। भाजपा ने इस दिन को "सुशासन दिवस" के रूप में मनाते हुए वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी।

गायत्री मंदिर में नगर महामंत्री विकास निषाद, आरएसएस नगर कार्यवाहक अभिषेक उपाध्याय, व्यापारी विपिन जायसवाल और शक्ति केंद्र संयोजक गौरव उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया और उनकी विचारधारा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

हनुमंत नगर में नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल और बूथ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, मठिया मंदिर में नगर मंत्री सतनाम सिंह, नगर उपाध्यक्ष डेविड गोरे और सभासद अजीत निषाद ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रुक्मिणी मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, बूथ अध्यक्ष रामलाल निषाद ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

सुरहूरपुर रोड पर नगर मंत्री अमित गुप्ता और जाफराबाद में बूथ अध्यक्ष महेश जायसवाल एवं दीपचंद जायसवाल ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें