अंबेडकरनगर। युवा एडवोकेट राम निवास वर्मा का गुरुवार को हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया। श्री राम निवास वर्मा सरैया बिरसिंहपुर के निवासी थे। उनके निधन से अधिवक्ता संघ समेत समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर है।
श्री वर्मा अधिवक्ता संघ के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने अपने करियर में सरदार सेना, भीम आर्मी, भारत सहयोग संघ, कुर्मी क्षत्रिय महासभा जैसे संगठनों के साथ जुड़कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके निधन पर एडवोकेट परशुराम पटेल, डॉ. अमित पटेल, एडवोकेट नरेन्द्र बहादुर, और ऋषि कुमार समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता संघ ने उनके निधन को समाज और विधि जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
श्री राम निवास वर्मा के निधन पर अधिवक्ता संघ ने शोकसभा आयोजित कर उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
