जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीज को पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान, परिजनों ने जताया आभार

A-policeman-donated-blood-to-a-seriously-ill-patient-in-the-district-hospital-the-family-expressed-gratitude
GyanData Samachar

 

A-policeman-donated-blood-to-a-seriously-ill-patient-in-the-district-hospital-the-family-expressed-gratitude

अम्बेडकर नगर। मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मा0 न्यायालय की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सौरभ वर्मा ने जिला अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। मरीज को आंतों में संक्रमण था और तत्काल रक्त की आवश्यकता थी।

परिजनों की अपील पर कांस्टेबल सौरभ वर्मा ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। इस मदद से मरीज की हालत में सुधार हुआ। मरीज के परिजनों ने कांस्टेबल वर्मा और पुलिस विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी यह मदद अमूल्य है।

कांस्टेबल सौरभ वर्मा के इस मानवीय कार्य की सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में खूब सराहना हो रही है। आम जनता ने कहा कि यूपी पुलिस का यह कदम समाज में मानवता और भरोसे का प्रतीक है।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी सौरभ वर्मा की प्रशंसा की और कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।

एक टिप्पणी भेजें