आलापुर (अंबेडकरनगर)। जनपद अंबेडकरनगर के गोंड धुरिया मछुआ समुदाय की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिंघल पट्टी में डॉ. अनिल गोंड के प्रतिष्ठान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भेजूराम गोंड ने की। इस अवसर पर समाज के समस्त सदस्यों ने महारानी दुर्गावती जी की द्वितीय स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम की तिथि और स्थान तय
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि महारानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थापित स्थान ग्राम सभा उमरीजलाल में 20 जनवरी 2025, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे द्वितीय स्थापना दिवस मनाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष भेजूराम गोंड ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचने और एकजुटता का प्रदर्शन करने की अपील की।
बैठक में मौजूद प्रमुख लोग
बैठक में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत गोंड, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, संरक्षक कुलदीप नारायण गोंड, जिलाकोषाध्यक्ष रणविजय गोंड, जिला प्रवक्ता विजय गोंड, विधिक सलाहकार अधिवक्ता राकेश कुमार गोंड, अर्पित गोंड, सोहनलाल गोंड, गनेश गोंड, रामसिंगार गोंड, दिलीप गोंड, गेंदलाल गोंड और राजकुमार गोंड सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज की एकजुटता पर जोर
कार्यक्रम में गोंड धुरिया समाज की एकजुटता पर बल देते हुए समाज के विकास और संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की शक्ति को प्रदर्शित करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम गोंड धुरिया समाज के लिए अपनी संस्कृति और आदर्शों को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
