अकबरपुर में ज्वेलरी कारीगर सोने के साथ फरार, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

अकबरपुर में ज्वेलरी कारीगर सोने के साथ फरार, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत
GyanData Samachar
Jewellery-artisan-absconded-with-gold-in-Akbarpur-trader-lodged-a-complaint

अकबरपुर (अंबेडकरनगर): जिले में शहजादपुर सर्राफा मार्केट में ज्वेलरी कारीगरी का काम करने वाले एक कारीगर पर 40 ग्राम सोना और 20,000 रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित व्यापारी जयप्रकाश अग्रहरि, निवासी ग्राम व पोस्ट कामतागंज, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर आरोपी कारीगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोना बनाने के नाम पर लिया, फिर दुकान बंद कर फरार

जयप्रकाश अग्रहरि, जो कि जयप्रकाश ज्वेलर्स, कामतागंज के मालिक हैं, ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदनीपुर जिले के निवासी सुरजीत पोरिया (पिता दिलीप पोरिया) से कई सालों से ज्वेलरी बनवा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने 27 फरवरी 2025 को 40 ग्राम पक्का सोना और 3 मार्च 2025 को 20,000 रुपये फोनपे के माध्यम से सुरजीत पोरिया को ब्रासलेट बनाने के लिए दिए थे। कारीगर ने 10 दिन में ब्रासलेट बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन जब व्यापारी ने समय पूरा होने के बाद उससे संपर्क किया, तो कारीगर ने फोन नहीं उठाया।

बाद में, जब व्यापारी शहजादपुर सर्राफा मार्केट स्थित उसकी दुकान पर पहुंचे, तो दुकान बंद मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुरजीत पोरिया कई अन्य लोगों का भी सोना लेकर फरार हो गया है और पिछले एक हफ्ते से उसकी दुकान बंद है

पुलिस से न्याय की गुहार

जयप्रकाश अग्रहरि ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर आरोपी कारीगर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सोना और पैसा वापस दिलाने की भी अपील की है

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस कारीगर के मोबाइल नंबर और अन्य ठिकानों की जांच कर रही है

सर्राफा व्यापारियों में रोष

इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में काफी रोष है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की ठगी दोबारा न हो

(जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।)

एक टिप्पणी भेजें