व्यापारियों ने जलालपुर कोतवाल को किया सम्मानित

व्यापारियों ने जलालपुर कोतवाल को किया सम्मानित
GyanData Samachar

The-traders-honored-Jalalpur-Kotwal

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को व्यापारियों ने सम्मानित किया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र विक्रम सिंह और सिपाही रोहित सिंह को चित्र भेंट कर, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।

चोरी की घटना का त्वरित खुलासा

व्यापारी सप्रिय गोयल ने बताया कि 24 जनवरी को उनकी दुकान गोयल साड़ी सेंटर, जलालपुर नगर से चोरी हो गई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली जलालपुर में दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ चोरी की रकम बरामद कर ली और चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सम्मान समारोह में व्यापारी संगठनों की उपस्थिति

सम्मान समारोह में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आदित्य गोयल, भाजपा जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, सभासद आशीष सोनी, नगर महामंत्री विकास निषाद, मनीष सोनी, आशुतोष सिंह, सत्येंद्र अग्रहरि, अमित गुप्ता, राजकुमार सोनी, शरद जायसवाल, हरिओम सोनी और अवनीश उपाध्याय समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने जताया आभार

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जलालपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग है। इस प्रकार की पुलिस कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है।

एक टिप्पणी भेजें