अम्बेडकरनगर। थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम रेवई से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली जलालपुर में शिकायत दर्ज कराकर अपनी बेटी को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी के अनुसार, 05 मार्च 2025 से उसकी पुत्री घर से लापता है। काफी तलाश करने के बाद पता चला कि ग्राम लखनिया थाना सम्मनपुर निवासी रामजीत पुत्र स्व. राजकुमार ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा ले गया है। जब पीड़ित ने आरोपी से अपनी बेटी के बारे में जानकारी मांगी, तो रामजीत ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर शिकायत की तो लड़की को गायब करवा देगा।
पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना जलालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
