जहांगीरगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

जहांगीरगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
GyanData Samachar
Jahangirganj-police-arrested-the-accused-under-POCSO-Act


अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहांगीरगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 53/2025 में दर्ज 74, 75(2), 79 बीएनएस और 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी सुमित यादव (20 वर्ष) पुत्र सुभाष यादव, निवासी गदनपुर, थाना जहांगीरगंज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम को आरोपी की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर दबिश दी गई और सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया

गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक थीरेन्द्र कुमार आजाद
  2. उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव मय फोर्स

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जनता में संतोष

थाना जहांगीरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने संतोष जताया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी

एक टिप्पणी भेजें