देवरिया बाजार में जयसवाल ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर की नई शाखा का उद्घाटन

देवरिया बाजार में जयसवाल ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर की नई शाखा का उद्घाटन
GyanData Samachar
Inauguration-of-new-branch-of-Jaiswal-Traders-&-Suppliers-in-Deoria-Bazaar


आलापुर (अंबेडकर नगर)। गांव-देहात क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से देवरिया बाजार में जयसवाल ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर नामक नई दुकान का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नूरुल हसन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों व उनके स्पेयर पार्ट्स की दुकानों से गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

यह नई दुकान पूर्व प्रधान इंद्रेश कुमार जयसवाल द्वारा खोली गई है, जिसमें ई-रिक्शा, ई-लोडर, स्पेयर पार्ट्स, सेल व सर्विसिंग की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब लोगों को इन जरूरी सामानों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अपने ही क्षेत्र में बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें ग्राम प्रधान विजय प्रताप यादव, दिलीप चौरसिया, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, हरेंद्र साहू, राकेश तिवारी, सुरेंद्र यादव, धर्मराज पांडेय, दिनेश साहनी, गोलू जयसवाल, सूर्यप्रकाश तिवारी, गिरेंद्र चतुर्वेदी, रामबिलास वर्मा, शिवप्रसाद मिस्त्री, इनायतुल्लाह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने जयसवाल ट्रेडर्स की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक सशक्त माध्यम बताया।

एक टिप्पणी भेजें