आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज मुख्यालय स्थित डवाकरा हाल में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत सहजन भंडारा वृक्षारोपण जन आंदोलन का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम वन विभाग बसखारी रेंज द्वारा आयोजित किया गया जिसमें समूह एवं केयर टेकर महिलाओं को सहजन के पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) योगेन्द्र नाथ सिंह, बीएमएम इंद्रेश कुमार, एवं प्रिंस कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित महिलाओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।
खंड विकास अधिकारी ने सभी लोगों से अपील की कि वे सहजन के पौधे अवश्य लगाएं और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक शुद्ध पर्यावरण देने की दिशा में जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में वन विभाग बसखारी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शैलेश कुमार यादव, वन दरोगा दुर्गेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शीतांशु स्वरूप श्रीवास्तव, वन माली नन्दलाल तथा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
केयर टेकर महिलाएं — विनीता निषाद, रीता निषाद, सुमन, सुजाता गोंड, प्रेमशीला, सुधरा देवी, सरिता, सुनीता, शोभावती, संगीता, कविता, ज्ञानमती, चंद्रावती, कुसुमलता आदि ने सहजन पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवं लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सहजन भंडारा को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।
