सेवा सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले किसान भाई एन0पी0ए0 समाधान योजन का लाभ प्राप्त करने हेतु जमा करें अभिलेख

GyanData Samachar
प्रतापगढ़। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता श्री अरविन्द प्रकाश ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जिला सहकारी बैंक लि0 प्रतापगढ़ की 24 शाखाओं से सम्बद्ध 172 साधन/किसान सेवा सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले सभी किसान भाई अपने साधन/किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव या एकाउन्टेन्ट से सम्पर्क कर उ0प्र0 सरकार द्वारा ‘‘एन0पी0ए0 समाधान योजना’’ के सम्बन्ध में लघु एवं सीमान्त किसानों को एन0पी0ए0 में वर्गीकृत फसल ऋण के सम्बन्ध में एन0पी0ए0 समाधान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड की फोटो कापी, अपना मोबाईल नम्बर, खतौनी की फोटोकापी, निकटतम् जिला सहकारी बैंक में खुले बचता खाता पासबुक की फोटोकापी दिनांक 20 अक्टूबर 2017 तक अपनी समिति के सचिव या एकाउन्टेन्ट को उपलब्ध करा दें।

एक टिप्पणी भेजें