एनटीपीसी टाण्डा द्वारा 195 स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर व अन्य सामान किया वितरित

GyanData Samachar
Schoolgirls woolen sweater
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के अनेक विद्यालयों का सघन दौरा करके छात्र-छात्राओं को उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। उपरोक्त वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (इलेक्ट्रीकल इरेक्शन) श्री ए.के. मिश्रा ने रज्जीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ीे के बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी, टीफिन, जूता मोजा तथा ऊनी स्वेटर एवं कैप वितरित किया तथा चक आसोपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं कैप तथा कुछ बच्चों कों जूता मोजा वितरित किया गया।
                 सीएसआर के तहत छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को इतनी उपयोगी सामग्री दिए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, रज्जीपुर श्री गयूर अहमद, एवं प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय, चक आसोपुर श्रीमती आसफा तरन्नूम तथा शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए एनटीपीसी टांडा के प्रति आभार प्रकट किया।
                वितरण कार्यक्रम का संयोजन उप प्रबंधक (जनसंपर्क-सीएसआर) श्री सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, श्री सियासरन, तथा सहायक श्री विवेक स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सभी उपयोगी सामग्रियों के सुव्यवस्थित वितरण में विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं का योगदान प्रशंसनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें