डीएम ने प्राइमरी विद्यालय में 85 बच्चों को स्वेटर किया वितरित

GyanData Samachar

85 sweaters distributed to primary school in DM
अम्बेडकरनगर। जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने तहसील टांडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के प्रांगण में बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ पहुंचकर 85 बच्चों को स्वेटर वितरण करने के साथ ही हिदायत दी कि बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्तापरक शिक्षा भी दी जाए। इस दौरान सदस्य जिला पंचायत कपिल देव वर्मा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी जेपी सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के पी सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार मिश्र, राम आचरण प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कुलदीप वर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर सहित ग्राम के संभ्रांत ग्राम वासी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें