धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस समारोह

Founder-Day-Celebration-Celebrated
GyanData Samachar
Founder Day Celebration Celebrated

अंबेडकरनगर। जनपद के श्री विद्या प्रसाद मिश्र बालिका विद्यालय हुसेनपुर खुर्द में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह के मौके पर आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी राजमुनि यादव क्षेत्राधिकारी के के मिश्र रहें। समारोह की अध्यक्षता पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम ने किया। समारोह का संचालन डॉक्टर विधान चंद्र त्रिपाठी ने किया। छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्या सरोज पाण्डेय के निर्देशन में विविध प्रस्तुति की गयी। समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कमल श्याम नाथ शुक्ला मुकर्रम खां राम सजीवन गुप्ता राकेश कुमार प्रवीण कुमार दुर्गेश तिवारी के अलावा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत तमाम विशिष्टजन व क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहें। 

एक टिप्पणी भेजें