जिला स्तरीय उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

GyanData Samachar
udyog
अंबेडकरनगर। जिला अधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपायुक्त उद्योग के सौजन्य से संपन्न जिला स्तरीय उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों के हित को सर्वोपरि बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की कोई भी समस्या के निवारण में अधिक समय ना लगाया जाए तथा उद्यमियों के विद्युत कनेक्शन के प्रस्ताव जिला उद्योग केंद्र में प्रस्तुत किए जाएं। जीएसटी पोर्टल की खामियों पर बताया गया कि इस हेतु प्रस्ताव और शिकायत उच्च स्तर पर शासन को भेजी जा चुकी है और इसलिए व्यापारियों को पोर्टल भरने पर दिनांक बढ़ा कर राहत दी जा रही है। उद्यमियों के विद्युत कनेक्शन से जुड़े मामले पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सलाह दी गई कि वे उद्यमियों के विद्युत समस्याओं के मामलों में सीधे आवेदन ना लें और जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में ही उनके विद्युत भार के आधार पर कनेक्शन स्वीकृत किए जाएंगे। इस अवसर पर उद्यमियों को अवगत कराया गया कि वह अपने आवेदन ऑनलाइन करा सकते हैं और अपने उत्पादों की खरीद व बिक्री हेतु MSMEE के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, और औद्योगिकीयों इकाइयों की सुरक्षा के संबंध में कोई प्रस्ताव या आवेदन लंबित नहीं पाया गया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन मुख्यमंत्री रोजगार योजना तकनीकी उन्नयन योजना औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त समस्याओं पर चर्चा हुई। औद्योगिक शिकायत निवारण प्रणाली ऑनलाइन सेवा के बारे में जानकारी दी गई की प्रत्येक बृहस्पतिवार को पिकप भवन लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से सायं 8 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0522 23902 पर उद्यमी बन्धु संबंधित सेवा सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। उद्यमी समाधान दिवस के बारे में बताया गया कि प्रत्येक शुक्रवार को 10:30 बजे से 2:00 बजे तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अंबेडकरनगर में लिखित समस्या सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं, और दवाइयों से प्राप्त समस्याओं पर कृत कार्रवाई से बैठक में उद्यमी संघ के अध्यक्ष औद्योगिक संस्थान आलापुर तहसील जनपद विकासखंड जहांगीरगंज के तेन्दुआईकला के निकट निर्माणाधीन सीएससी के मुख्य द्वार खोल लिए जाने से औद्योगिक संस्थान असुरक्षित हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मौके पर निरीक्षण कराने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। इस पर वे शीघ्र निर्णय लेंगे अकबरपुर तहसील के मिनी संस्थान ककरडिला में निहाल कुरैशी मोहल्ला अब्दुल्लापुर पोस्ट शहजादपुर द्वारा अवैध रूप से अपने प्लाट का मुख्य द्वार औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली उद्योग बंधु की समस्या बैंक में आने वाली समस्याओं को जिलाधिकारी ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पुलिस अधीक्षक जिला खादी ग्राम उद्योग एवं अधिशासी अभियंता विद्युत् संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें