अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निदेषन में जनपद में हो रहे अपराधिक घटनाओं व चोरियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में दिनांक 17.01.2018 को थानाध्यक्ष मालीपुर द्वारा सुरहुरपुर नदी पुल के पास दौराने चेकिंग दो व्यक्ति नाम विपिन मौर्या पुत्र गुरूप्रसाद मौर्या निवासी ताखा पष्चिम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर व सुनील सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी बैरागल थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10 अदद मोटर साइकिल व 01 वैगन आर कार चोरी की बरामदगी की गई है। साथ ही दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व चार जिन्दा कारतूसों की बरामदगी की गई है। बरामद गाडियों के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि जनपद जौनपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर आदि जनपदों से चोरी किया करते है। जिसके सम्बन्ध में थाना मालीपुर में मु0अ0सं0-4/18 धारा- 41,411,414,419,420,468,471 भादवि पंजीकृत किया गया है व अभियुक्त विपिन मौर्या के विरूद्ध मु0अ0सं0- 5/18 धारा- 3/25 आम्र्स एक्ट व अभियुक्त सुनील सिंह के विरूद्ध मु0अ0सं0- 6/18 धारा- 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विपिन मौर्या के पास से तलाषी के दौरान 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस बरामद हुआ। जबकि अभियुक्त सुनील सिंह की जामा तलाषी से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव (थाना मालीपुर), उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव (थाना मालीपुर), कां0 अशोक सिंह (थाना मालीपुर), कां0 हरिकेष सिंह कुषवाहा (थाना मालीपुर), कां0 संदीप यादव, कां0 विनोद यादव, कां0 राजेष यादव, कां0 विजय प्रताप शामिल रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!