एनटीपीसी टाण्डा द्वारा जिला पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

GyanData Samachar
NTPC Tanda

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी-टाण्डा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत पशु स्वास्थ्य के प्रति पशुपालकों को जागरूक करने एवं पशुओं के समुचित इलाज के उदद्ेश्य से ग्राम शरीफपुर कलवरिया की बाग में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग, अम्बेडकरनगर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 281 पशुओं की गहन जाॅच के उपरान्त दवाइयाॅ एवं पोषक आहार वितरित किए गये। शिविर में कुतुबपुर, हकीमपुर, शरीफपुर आदि गाॅवों के पशुपालकों ने अपने पशुओं की चिकित्सकीय जाॅच कराकर दवाइयाॅ प्राप्त कीं।
                   पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन एनटीपीसी टाण्डा के महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवाएं) श्री पीयुष प्रधान एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अम्बेडकरनगर डा0 आर.के.सक्सेना ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। शिविर में आये पशुओं का इलाज पशु चिकित्साधिकारी डा0 राम चन्द्र चैरसिया, डा0 मुकेश कुमार, डा0 एस.के.तिवारी, डा0 एस.के.वर्मा द्वारा किया गया। शिविर के आयोजन में एनटीपीसी टाण्डा के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक कुमार सिंह, श्री सियासरन, विवेक स्वरूप श्रीवास्तव तथा पशुओं के इलाज में सहयोग पशुपालन विभाग के श्री मसलाउद्दीन, श्री मनोज कुमार, श्री जीत बहादुर सिंह, श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता एवं श्री मोतीलाल द्वारा किया गया।

                 शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पीयुष प्रधान ने कहा कि पशुधन का विकास करके ही मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। इस संदर्भ में उन्होंने दूध की उपयोगिता एवं उसमें की जा रही मिलावट से उत्पन्न समस्या के कुप्रभाव पर भी प्रकाश डाला। शिविर मंे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सक्सेना ने एनटीपीसी की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व की भाॅति इस शिविर हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही निःशुल्क दवाइयाॅ एवं पशुओं के पंजीकरण का शुल्क एनटीपीसी द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में समय-समय पर पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं रोकथाम के बारे में पशुपालकों को जानकारी प्रदान की।
                  इस अवसर पर सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, उप प्रबन्धक (जन सम्पर्क-सीएसआर) ने ग्रामीणजनों से कहा कि परियोजना के आसपास के गाॅवों में भी पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना है। श्री श्रीवास्तव ने पशुपालकों से इन शिविरों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें