
अम्बेडरकनगर। मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की एक बैठक करीमपुर जलालपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं संगठन की मजबूती केंद्र सरकार से 2 वर्ष का बकाया मानदेय ना मिलने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि मदरसा शिक्षकों को 2 वर्ष तक की सरकार से मानदेय नहीं जारी किया गया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मदरसा शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। 2 वर्ष से केंद्र सरकार से मानदेय नहीं मिला है। इस मामले को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से मिला गया सिर्फ आश्वासन ही मिला है। मानदेय निर्गत नहीं किया गया है अगर जल्द मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का मानदेय नहीं जारी किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है तभी कोई काम सरकार से आसानी से कराया जा सकता है। बैठक में मुख्य रूप से अब्बास सिराज अहमद परवेज अहमद हैदर आदि लोग उपस्थित रहे।
Meeting of Modern Madarsa Modernization Teacher Association concludes
Ambedkar Nagar A
meeting of the Modern Madarsa Modernization Teachers Association was
held under the chairmanship of state President Mohammed Jamal Ahmed
Ansari in Karimpur Jalalpur. In
which various issues related to madarsa modernization teachers were
discussed in detail in the strengthening of the organization, not
getting outstanding honorarium of 2 years from the central government. Addressing
the meeting, State President Mohammed Jamal Ahmed Ansari said that
madarsa teachers were not given honorarium for the government for two
years. This has created a financial crisis in front of them, it has become difficult to spend the house expenses. The madarsa teachers are discharging their responsibility wholeheartedly but they are being neglected. For two years the central government has not received honorarium. Regarding this matter, only the assurances received from departmental officers have been received. Honorarium
has not been issued if the honorarium of Madarsa Modernization teachers
is not issued soon then a big movement will be televised. He
said that teachers need to run on the shoulder side of the organization
only then any work can be done easily with the government. The meeting was mainly attended by people like Abbas Siraj Ahmad Parvez Ahmed Haider.