विधायी एवं न्याय ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने वैक्सीनेशन, वृक्षारोपण कार्य का किया निरीक्षण

Legislative-and-Justice-Rural-Engineering-Minister-Brajesh-Pathak-inspected-vaccination-plantation-work
GyanData Samachar

Legislative-and-Justice-Rural-Engineering-Minister-Brajesh-Pathak-inspected-vaccination-plantation-work
अम्बेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी तथा अकबरपुर पहुंचकर स्वास्थ सुविधाओं एवं वहां होने वाले सेवा कार्य, वैक्सीनेशन, वृक्षारोपण का मंत्री ब्रजेश पाठक विधायी एवं न्याय ग्रामीण अभियंत्रण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में हो रहे वैक्सीनेशन का जायजा लिया। इस दौरान वहां पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि 18 प्लस के कुल 35 तथा 45 प्लस के कुल 10 लोगों का टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई। माननीय मंत्री ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इसके उपरांत मंत्री ब्रजेश पाठक, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। तत्पश्चात मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि 18 प्लस के कुल 41 तथा 45 प्लस के कुल 17 लोगों को टीका लगाया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के कक्षों में बिखरे हुए तारों को ठीक करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया और साथ ही साथ अस्पताल की साफ सफाई कराने हेतु विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बतायी। इसके उपरांत माननीय मंत्री ब्रजेश पाठक तथा जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें