आलापुर, अम्बेडकरनगर। थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत देवरिया बाजार में विगत दस जुलाई को चोरों ने सेंधमारी कर दो दुकानों से लाखों रुपए का सामान चुरा लिया था जिसका पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम रही तो बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे से दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दोनों दुकानदारों को इसकी जानकारी सुबह दुकान पर आने पर मिली। जिसकी सूचना दोनों दुकानदारों ने पुलिस को लिखित रूप से दे दिया है, पुलिस छानबीन में लगी हुई है। मालूम हो देवरिया बाजार मे दूबे मेडिकल स्टोर और कन्हैया लाल स्वर्णकार की रेडीमेड की दुकान से बीती रात चोरों ने लाखों का सामान और नकदी पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार हरीश दूबे की मेडिकल की दुकान है जबकि कन्हैया लाल की रेडीमेड की दुकान है दोनों दुकानें सटी हुई हैं। पीड़ित दोनो दुकानदारों का कहना है कि पन्द्रह हजार नकदी के साथ दोनो दुकानों से लाखों की समान चोर चुरा ले गये। थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है थानाध्यक्ष ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है और खबर लिखे जाने तक पीड़ितो का मुकदमा दर्ज नहीं किया हो सका है।
शातिर चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रूपयों पर किया हाथ साफ
Vicious-thieves-broke-into-two-shops-and-cleaned-their-hands-on-lakhs-of-rupees
